नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी,,, अवैध मादक पदार्थ के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

विकासनगर – देहरादून 5 अक्टूबर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देव भूमि 2025 के विजन को सार्थक सिद्ध करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्त को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में थाना विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 04/10/2025 की रात्रि जसवंत नगर हरबर्टपुर के पास से एक अभियुक्त आरिफ पुत्र श्री इमरान को 5.66 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना विकासनगर पर धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना में प्रयुक्त अभियुक्त की मोटरसाइकिल को सीज़ किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त (आरिफ पुत्र श्री इमरान निवासी विशाल कॉलोनी डाकपत्थर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 38 वर्ष) का पूर्व में भी आर्म्स एक्ट तथा मादक पदार्थों की तस्करी (01-मु0अ0सं0 -432/2021 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर जिला देहरादून।

02-मु0अ0सं0 -47/2022 धारा -8/21NDPS ACT थाना विकासनगर जिला देहरादून।

03-मु0अ0सं0 -439/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर जिला देहरादून) में जेल जाना प्रकाश में आया है।

पुलिस टीम में 1-उ0नि0 सनोज कुमार चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
2-का0 राजेन्द्र सिंह
3-का0 चमन सिंह शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here