वाहन चोरी की घटना का 10 घंटे के अंदर दून पुलिस ने वाहन को बरामद करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया खुलासा।

क्लेमेंटाउन– देहरादून 29 सितंबर। दिनांक – 28/09/2025 को वादी प्रदीप पाल पुत्र श्री राम तीर्थ निवासी 65 सोसाइटी एरिया, क्लेमेंट टाउन द्वारा थाना क्लेमेंटटाउन पर एक प्रार्थना पत्र दिया की अज्ञात चोरों द्वारा घर के बाहर खड़ी उनकी मोटर साइकिल को चोरी कर लिया है, प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना क्लेमेंट टाउन पर तत्काल मु०अ०सं०-79/25 धारा – 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना क्लेमेंटाउन पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से झील तिराहा भारूवाला के पास से चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 01: लवी चौहान व 02: मानव गुप्ता को घटना में चोरी की गयी मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एच-7648 के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनों नशे के आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में चोरी की गयी मोटर साइकिल को अभियुक्त बेचने की फिराक में थे पर उससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों (1– लवी चौहान पुत्र सुभाष चौहान निवासी लेन नम्बर सी-20 ओगल भट्टा, थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
2- मानव गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता निवासी ब्राहमणवाला ओपोजिट डाक्टर आलम, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष ) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में 1- अ०उ०नि० विजय पाल रावत
2- हे0कां0 रविन्द्र
3- कां0 असजद
4- कां0 कैलाश पंवार
5- कां0 राजीव कुमार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here