नीम बीच के पास डूबे युवक का SDRF ने किया पशुलोक बैराज से शव बरामद।

29 सितंबर। दिनांक 24 सितम्बर 2025 को SDRF टीम ढालवाला को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जितेंद्र जाखड़ पुत्र श्री शंकर लाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी चुरु राजस्थान नीम बीच के पास डूब गया है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए SDRF टीम पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।

लगातार सर्चिंग के दौरान आज दिनांक 29 सितम्बर 2025 को SDRF टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का शव पशुलोक बैराज से बरामद किया गया। बरामद किए गए शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here