कई प्रदेश में वांछित सुनील कुमार ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या। ।

देहरादून 14 सितंबर। हरियाणा से धोखाधडी तथा अन्य मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्त सुनील कपूर द्वारा दिनांक: 13-09-25 को जनपद हरिद्वार में बस स्टैण्ड के पास हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक सुरेन्द्र को अभियुक्त की धरपकड के दौरान गोली मार दी थी। उक्त घटना में उ0नि0 सुरेन्द्र के पेट व हाथ में 02 गोलियां लगी थी। जिसका वर्तमान में एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। उक्त घटना के सम्बन्ध में जनपद हरिद्वार में अभियुक्त के विरूद्ध जानलेवा हमले की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

घटना के बाद से ही हरिद्वार तथा जिंद पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। तलाश के दौरान पुलिस टीम को अभियुक्त के देहरादून में अपने रिश्तेदार के घर लक्ष्मण चौक में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर हरिद्वार तथा जिंद पुलिस द्वारा देहरादून पुलिस से अभियुक्त के सम्भावित ठिकाने की जानकारी साझा की गई तथा देहरादून पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जिदं पुलिस व हरिद्वार पुलिस के साथ अभियुक्त के लक्ष्मण चौक स्थित सम्भावित ठिकाने पर दबिश देते हुए घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को सरेंडर करने के लिये कहा गया, पर अभियुक्त द्वारा आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने पास रखी अपनी लाइसेन्सी रिवाल्वर सेे खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर फारेन्सिक टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कराते हुए साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से घटना के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। प्रकरण के सम्बन्ध में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मृतक सुनील कपूर पुत्र ओम प्रकाश कपूर, निवासी: मौ0 बाजरान, आसरीगेट, जिंद हरियाणा उम्र 36 वर्ष जिस पर पूर्व में विभिन्न (
1- मु0अ0सं0- 370/24, धारा 308(6), 356(2), 319(2), 386(3), 336(4), 340(2), 61, 79, बीएनएस, थाना सिविल लाइन, जिन्द हरियाणा
2- मु0अ0सं0- 487/24, धारा 61(2), 79, 319(2), 336(3), 336(4), 340(2), 356(2), बीएनएस व 66सी, 66डी आई0टी0 एक्ट, थाना सिविल लाइन, जिन्द हरियाणा
3- मु0अ0सं0- 611/20, धारा 384 आईपीसी, थाना सिविल लाइन, जिन्द हरियाणा,
4- मु0अ0सं0- 618/25, धारा 109 बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, हरिद्वार) मामले पंजीकृत थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here