सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ।

क्लेमेंटाउन–देहरादून 6 सितंबर। दिनांक – 05/09/2025 की रात्रि में पिंकी नाम की महिला द्वारा कंट्रोल रूम को फ़ोन कर ओगल भट्टा में दो पक्षो के विवाद में गोली चलने तथा उनके पुत्र के घायल होने की सूचना दी गयी। सूचना की गम्भीरता के दृष्टिगत थाना क्लेमेंटाउन से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर सूचना देने वाली महिला से जानकारी करने पर उसके द्वारा बताया गया कि पूर्व में दो पक्षो के मध्य किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था, जिस पर आज दोनो पक्षों द्वारा बैठकर बात करते हुए विवाद के समाधान करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान एक पक्ष के व्यक्ति द्वारा उत्तेजित होते हुए दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी गई, जिससे विवाद और अधिक बढ गया तथा दोनो ही पक्ष आपस में मार- पीट पर उतारू हो गए।

मौके पर पुलिस टीम द्वारा दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया किन्तु दोनो ही पक्ष और अधिक आक्रमक होकर मारपीट पर उतारू हो गये, जिस पर मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम रखने के दृष्टिगत दोनो ही पक्षों के 07 व्यक्तियों (1- करण पुत्र देवीदास निवासी – ओगलभट्टा, थाना क्लेमन्टाउन, उम्र- 39 वर्ष
2- सन्दीप पुत्र देवीदास निवासी उपरोक्त, उम्र- 48 वर्ष
3- रिंकु पुत्र छोटे लाल निवासी उपरोक्त,उम्र- 39 वर्ष
4- जयप्रकाश पुत्र सन्नु निवासी उपरोक्त, उम्र- 40 वर्ष
5- पवन पुत्र राजेश निवासी उपरोक्त, उम्र- 18 वर्ष
6- अमन पुत्र राजेश निवासी उपरोक्त,उम्र- 19 वर्ष
7- शिवा पुत्र बबलु निवासी उपरोक्त, उम्र- 22 वर्ष) को पुलिस टीम द्वारा धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

साथ ही आस-पास के लोगों से पूछताछ में विवाद के दौरान गोली चलने जैसी किसी भी घटना का होना प्रकाश में नहीं आया, जिस पर पुलिस को झूठी सूचना देने वाली महिला पिंकी के विरुद्ध धारा- 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान किया गया।

पुलिस टीम में 1- उ०नि० गिरीश चन्द्र बडोनी
2- अ०उ०नि० विजय पाल रावत
3- का० कैलाश पंवार
4- का० कुमार
5- का० गौरव राठी
6- का० संदीप
7- का० पवन कुमार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here