नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और कड़ा प्रहार,,,भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,, तीसरे वंचित की तलाश जारी।

सहसपुर–देहरादून 5 सितंबर। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर धर्मावाला चौक से कुल्हाल की तरफ जाने वाले रास्ते के पास से एक अल्टो कार HP 08 AA 0250 में सवार 02 अभियुक्तों 01-चतर सिह पुत्र रतिराम तथा 02-मंजीत राणा पुत्र मोती सिंह को 01 किलो 605 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो कार को सीज़ किया गया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों (1- चतर सिह पुत्र रतिराम निवासी ग्राम मझगांव पी०ओ०- धारचांदना थाना व तहसील कुपवी, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र- 35 वर्ष।

2- मंजीत राणा पुत्र मोती सिंह निवासी ग्राम धार पो०ओ०- धारचांदना थाना व तहसील कुपवी, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 22 वर्ष) द्वारा बताया गया कि वे दोनों हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं तथा उक्त चरस उन्होंने अपने ही गांव के राजेन्द्र नाम के व्यक्ति से सस्ते दामों में खरीदकर लाये थे, जिसे वह देहरादून में नशेड़ियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये (1- राजेन्द्र सिह पुत्र नामालुम निवासी ग्राम धार पो०ओ०- धारचांदना थाना व तहसील कुपवी, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश।) की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

पुलिस टीम में 1-प्रभारी निरीक्षक शंकर सिह बिष्ट, कोतवाली सहसपुर
2- व0उ0नि0 विकास रावत
3- उ0नि0 विवेक कुमार राठी, चौकी प्रभारी धर्मावाला
4- का0 सचिन कुमार
5- का0 संदीप कुमार
6- का0 नरेश पंवार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here