आज गन्ना एवं चीनी आयुक्त कार्यालय काशीपुर में स्थापित गन्ना बीज पाठशाला का विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया ।

काशीपुर 4 सितंबर। आज गन्ना एवं चीनी आयुक्त कार्यालय काशीपुर में स्थापित गन्ना बीज पौधशालाओं का प्रचार प्रसार एवं जनसंपर्क अधिकारी/ सहायक निदेशक गन्ना किसान संस्थान काशीपुर निलेश कुमार एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर प्रमोद कुमार गन्ना अनुसंधान केंद्र काशीपुर, बी.के.चौधरी एस.सी.डी.आई. काशीपुर द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया । सहायक निदेशक निलेश कुमार द्वारा बताया गया कि आगामी समय में शरकालीन बुवाई निकट है । ऐसे में किसानों को नवीनतम बीज की पौधशालाओं से किसानों को गन्ना बीज की बुवाई करनी चाहिए। एवं किसानों को लाल सड़न रोग से प्रतिरोधी गन्ना प्रजाति का बीज की बुवाई करनी चाहिए। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर प्रमोद कुमार द्वारा बताया गया कि किसानों को कीट मुक्त बीज का चयन करके गन्ना बुवाई करनी चाहिए । एस.सी.डी.आई. काशीपुर बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि गन्ना पर्यवेक्षकों को किसानों के माध्यम से गन्ना बीज की मांग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि किसानों की मांग अनुसार बीज मंगवाकर शरद कालीन की गन्ना बुवाई कराई जाएगी । किसानों को फसल को रोग एवं कीट से बचने हेतु गन्ना बुवाई करते हुए के समय बीज उपचार एवं भूमि उपचार का मुख्य रूप से करना चाहिए । प्रचार अधिकारी गन्ना विकास परिषद काशीपुर राजेश कुमार निरीक्षण के समय उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here