रुद्रप्रयाग, तालजामल में 40 और कुम्द गांव में 30 लोगों को SDRF उत्तराखंड ने रेस्क्यू कर किया सुरक्षित।

रुद्रप्रयाग 29 अगस्त। दिनांक 29 अगस्त 2025 को जनपद रुद्रप्रयाग में आपदा की विभीषिका के बीच ग्राम तालजामल एवं ग्राम कुम्द के ग्रामीण गहरी चिंता व असहाय स्थिति में फंसे हुए थे। सूचना प्राप्त होते ही अगस्त्यमुनि पोस्ट से अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुँची।

विपरीत परिस्थितियों और जोखिम भरे रास्तों के बावजूद टीम ने हिम्मत और धैर्य दिखाते हुए ग्राम तालजामल से 40 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। ग्रामीणों के चेहरों पर राहत और आश्वस्ति की झलक स्पष्ट दिखाई दी।

इसके बाद SDRF टीम ग्राम कुम्द पहुँची, जहाँ अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में 30 और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके परिजनों से मिलाया गया। वहां मौजूद लोगों की आंखों में कृतज्ञता और सुकून था, जिसने टीम के परिश्रम को सार्थक बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here