दून पुलिस ने चलाया विकास नगर में सत्यापन अभियान ,,इस दौरान 200 व्यक्तियों का किया गया सत्यापन,, हजारों का वसूला गया राजस्व,, सत्यापन हेतु दर्जन भर के करीब संदिग्ध लाए गए थाने ।

विकासनगर–देहरादून 24 अगस्त। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर आज दिनाँक 24/08/2025 को विकासनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हरबर्टपुर, विवेक विहार, राम बाग, ऐटनबाग में किरायेदारो व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु सत्यापन अभियान चलाया गया। सत्यापन अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे 200 से अधिक बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 06 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 60,000/ रूपये का जुर्माना किया गया तथा नियमो का उल्लंघन करने वाले 20 उल्लंघन कर्ताओं के 81 पुलिस अधिनियम में चालान कर 5000/- ₹ का नगद जुर्माना वसूला गया। सत्यापन अभियान के दौरान क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे 11 संदिग्धों को पूछताछ हेतु थाने लाया गया जंहा पर बाद पूछताछ एवं आवश्यक कार्यवाही के सभी संदिग्धों को छोडा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here