आज अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के नाम से कराई पहले पूजा।

यमुनोत्री 30 अप्रैल। श्री यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन में पहुंचे सीएम धामी।
कपाटोद्घाटन के पावन अवसर पर यमुनोत्री धाम पहुँचने वाले पहले मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की पहली पूजा।
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर खुले माँ यमुना के कपाट शुरू हुई चारधाम यात्रा 2025
चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव है यमुनोत्री धाम।

श्री यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने धाम में पहुंचकर माँ यमुना की आरती कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। यह पहला अवसर है जब प्रदेश के कोई मुख्यमंत्री कपाटोद्घाटन के समय धाम में पहुंचे हो। इस पर तीर्थ पुरोहितों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत और आभार भी व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here