चकराता (देहरादून) 28 दिसंबर। आज थाना चकराता द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि कोटि इछाड़ी मार्ग पर क्वानु के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त घटना की जानकारी पर घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति विकासनगर से चकराता की ओर जा रहा था जिस दौरान क्वानु के पास अचानक अनियंत्रित होकर वाहन खाई में जा गिरा।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति तक पहुँच बनायी व जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
SDRF टीम द्वारा उक्त व्यक्ति (श्री त्रिलोक सिंह पुत्र देव सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जैती अल्मोड़ा) के शव को खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया।




