देहरादून 10 अक्टूबर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 “ के तहत देहरादून को नशा मुक्त करने के प्रयासों के तहत कोतवाली नगर पुलिस के द्वारा दिनांक 09/10/2023 की रात्रि में भूसा स्टोर सहारनपुर रोड के पास से एक अभियुक्त को 220 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है
एक अन्य नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, अभियुक्त (दीपांशु दिवाकर पुत्र शंकर लाल निवासी शास्त्रीनगर खाला इंदिरा नगर थाना बसंत विहार देहरादून उम्र 20 वर्ष।) के कब्जे से कुल 6.16 ग्राम अवैध स्मैक व 3600/-रु0 नगदी व 01 मोबाइल फोन किया बरामद ।
मा० मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत देहरादून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा दनांक 09-10-2023 को मण्डी के पीछे खाली ग्राउण्ड से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया , अभियुक्त (सूरज पुत्र राजकुमार निवासी शिव मन्दिर के पास चमनपुरी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 19 वर्ष ।) के कब्जे से कुल 6.16 ग्राम अवैध स्मैक व 3600/-रु0 नगदी व 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया !
अभियुक्त के विरुद्व NDPS Act के तहत कोतवाली पटेलनगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।






