यमुनानगर 8 अक्टूबर। आज 8 अक्टूबर को हरियाणा के यमुनानगर स्थित मोह्याल भवन में प्रतिभाशील मिह्याल विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.





जो की जीएमएस अर्थात जनरल मोहयाल सभा नई दिल्ली स्थापित संस्था द्वारा किया गया, व जिसका उद्घाटन एवं कार्यक्रम का समापन श्री विनोद दत्त प्रधान जीएमएस जो की पंजाब के बहुत बड़े दुग्ध, दुग्ध उत्पादन एवम बेकरी प्रोडक्ट के उत्पादक भी हैं। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए देशभर से अपनी प्रतिभा का लोहा मना चुके बच्चों ने अपना-अपना प्रतिभाग किया।

अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उन बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी गौरव की अनुभूति महसूस हुई क्योंकि उन्हीं के माध्यम से उनके बच्चों ने उनका नाम रोशन किया है।

आपके यहां बताते चलें कि इस संस्था जीएमएस का देश के विभिन्न स्थानों में खास करके उत्तर भारत में आश्रमों का एक नेटवर्क है जिसमें देश-विदेश से आकर लोग ठहरकर रात्रि विश्राम करते हैं , यह संस्था विधवाओं, विकलांगों एवं निर्धन वर्ग के लोगों की मदद के लिए सदैव अपना हाथ आगे बढ़ाए रहती है एवं वर्षों से आर्थिक रूप से एवं समाज में उन्नति के द्वार खोलने के लिए तत्पर भी है।
इस विशेष मौके पर वहां उपस्थित वयोवृद्ध 103 वर्षीय वरिष्ठ सदस्य श्री ओ पी मोहन जी का जन्म दिवस भी मनाया गया सभी ने उनके दीर्घायु रहने की कामना की।






