जनपद पौड़ी- नदी में फंसा व्यक्ति, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू एक अन्य साथी का शव बरामद, अन्यों की तलाश जारी।

१२ जुलाई। कल 11 जुलाई को देर रात्रि कोतवाली कोटद्वार द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सिद्धबली मंदिर के पास नदी में एक व्यक्ति (मुसराफ उम्र 35, बिजनौर, उत्तरप्रदेश।) फंसा हुआ है, जिसका रेस्क्यू किये जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर मुख्य आरक्षी महावीर सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम मय आवश्यक उपकरणो के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

उक्त घटनास्थल पर एक व्यक्ति नदी के बीच बने टापू पर फंसा हुआ था। नदी के अत्यधिक तेज बहाव व बढ़े हुए जलस्तर के कारण वह नदी पार करने में असक्षम था।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे में साहस का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति तक पहुँच बनाई व फंसे हुए व्यक्ति को लाइफ जैकेट पहनाकर रोप के माध्यम से सुरक्षित किनारे निकाल लिया गया।

उक्त व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वो अपने अन्य साथियों के साथ दुग्गडा से कोटद्वार की तरफ कार से आ रहे थे कि अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गयी। उनका एक साथी किसी तरह तैरकर किनारे पहुंचा जबकि वह स्वयं नदी के बीच फंस गए। उनके साथी द्वारा उनके फंसे होने की सूचना पुलिस को दी गयी। कार में पांच लोग सवार बताये जा रहे है, जिनमे से दो सुरक्षित है एक अन्य व्यक्ति (मौ0 इसरार पुत्र मौ0 सुकड़े, उम्र- 35 वर्ष, निवासी- भनेड़ा, थाना- कीरतपुर, बिजनौर, उत्तरप्रदेश) का शव नदी से बरामद कर दिए गया हैं शेष दो की तलाश एसडीआरएफ द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here