जनपद हरिद्वार-गेंडीखाता में बारिश से जलभराव के कारण फंसा एक परिवार- SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू।

११ जुलाई। आज राजस्व उप- निरीक्षक गैंडिखाताखाता एवं ग्राम प्रधान ग्राम टाटवाला दूधला से सूचना प्राप्त हुई कि हरिद्वार के गाँव टाटवाला दूधला में भारी बरसात के कारण कुछ घरों में पानी भर गया है जिससे कुछ लोग वही फंसे हुए है तथा उनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के हमराह SDRF टीम डीप डाइविंग उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर देखा कि पूरे गाँव में पानी भर गया है व एक परिवार पानी के बीच फंसा हुआ है।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त परिवार को राफ्ट की सहायता से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

सुरक्षित रेस्क्यू किये जाने के उपरांत ग्राम प्रधान द्वारा SDRF का आभार प्रकट किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here