त्युनी में खाई में गिरा वाहन, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान।

देहरादून 13 अप्रैल। आज 13 अप्रैल को थाना त्युनी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि त्युनी रायगी पर एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम अपर उपनिरीक्षक दीपक के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर लगभग 400 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में 04 लोग सवार थे। 02 व्यक्तियों को खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। अन्य की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF द्वारा दोनों शवो को स्ट्रेचर की सहायता से वेकल्पिक मार्ग द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

गौरतलब है की वाहन (UK07DZ2955) में सवार 04 लोग.(1.रिस्तिक चौहान उम्र – 16 वर्ष पुत्र श्री दीवान सिंह।
2. नक्श 06 वर्ष पुत्र चन्दन सिंह।

3-श्री चन्दन उम्र -30 वर्ष पुत्र श्री पदम सिंह,
4- बंटी उम्र – 14 वर्ष पुत्र दीवान सिंह- छुमरा देहरादून) एक ही परिवार के थे जो बाजार से घर की और जा रहे थे की अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here