देहरादून 30 अक्टूबर। विगत 29 अक्टूबर को नीरज पाल पुत्र मूलचंद पाल निवासी नवादा थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून द्वारा थाने में सूचना दी गई कि 27 अक्टूबर की रात्रि लगभग 11:00 बजे गौशाला में बछड़ी के चिल्लाने की आवाज आई जिसे सुनकर उसने घर से बाहर आकर गौशाला में देखा तो शमशेर पुत्र शमशाद निवासी नवादा नेहरू कॉलोनी बछड़ी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वादी व अन्य लोगों के आ जाने पर अभियुक्त शमशेर उपरोक्त मौके से भाग गया था। शिकायतकर्ता नीरज की तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर एफ. आई. आर. नंबर 409/2022 धारा 377 आईपीसी 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 29 अक्टूबर को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा शमशेर उपरोक्त को इंदरपुर चौक थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार देहरादून भेजा गया है।