देहरादून के प्रेम नगर में किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।

देहरादून द फोकस आई 28 अगस्त। आज 28 अगस्त को ढूंढ के प्रेम नगर क्षेत्र के सब्जी मंडी विंग 6 के साथ शहीद भगत सिंह पार्क , रेशम विभाग के एवं कैंट जूनियर हाईस्कूल, स्पेशल विंग प्रेम नगर समिति द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । समिति के अध्यक्ष अमरनाथ कुमार की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों आंवला, जामुन, पिलखन, बरगद,कटहल एवं कनेर के वृक्ष ट्री गार्ड के साथ उपरोक्त दोनों स्थानों पर 70 वृक्ष रोपित किए गए । वृक्षारोपण के पश्चात् सब्जी मंडी यूनियन के अध्यक्ष तथा समिति के सदस्य श्री सुखपाल सैनी ने सब्जी मंडी के व्यापारी भाइयों से रोपित वृक्षों की सुरक्षा एवं देखभाल का प्रण लिया गया । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अमरनाथ कुमार जी,आर के हांडा, उपाध्यक्ष,राजेश बाली कोषाध्यक्ष,अनुराग शर्मा, मीडिया प्रभारी, सुभाष जसोरिया, महासचिव ,गुलशन ककड,पं केवल शुक्ला, सुखपाल सैनी, अशोक शर्मा, सुमित भाटिया, प्रकाश राठौड़ मंत्री, ,हरीश शर्मा, देवेन्द्र दुबे, बालम सिंह नेगी,आलोक रतूड़ी, रवि चचरा, उदय दत्ता, कैलाश सहगल शम्मी इत्यादि उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here