मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून 3 जुलाई। थाना रायपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक: 02-07-26 को गुरुद्वारा रोड के सामने से मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त सोहिन पुत्र संजय कुमार को कुल 394 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रायपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो आस-पास के क्षेत्रों में दिहाडी मजदूरी का कार्य करता है तथा स्वंय भी नशे का आदी है। अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उक्त चरस को वो स्थानीय नशेडियों से थोडी-थोडी मात्रा में सस्ते दामों में खरीदकर लाया था, जिसे वो अन्य नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने तथा अपने नशे व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में 1- उ0नि0 साहिल वशिष्ठ, चौकी प्रभारी बालावाला
2- कां0 सुरेश रमोला
3- कां0 मोहित सैलानी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here