जालंधर 4 जुलाई। (तरुण मोहन) ऑल इंडिया रेलवे रिटायर्ड मेंनस फैडरेशन (AIRRF) जालन्धर शहर
की तरफ से दिनांक 1 जुलाई अर्थात् डॉक्टर्स डे के अवसर पर रेलवे के नॉर्थन जोन के जनरल सेक्रेटरी श्री सुभाष दत्ता व प्रेसिडेंट रमेश भल्ला वं अन्य साथियों ने सिविल हस्पताल सिविल स० सर्जन श्री राजेश गर्ग, ई.स.ई हस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक श्रीमति ज्योति शर्मा, को गुलदस्ता भेंट कर एवं मिठाई खिला कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी श्री दत्ता ने कहा कि आप डॉक्टर की सेवाओं को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता , इसके साथ ही अध्यक्ष श्री रमेश भल्ला ने कहा कि डॉक्टर का योगदान सर्वोपरि है डॉक्टर भगवान समान है उन्होंने संपूर्ण जीवन जन सेवा करके अपने को भगवान का दर्जा दिला कर अपने को सर्वश्रेष्ठ लोगों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है।
इस अवसर पर जितेंद्र कुमार वालिया,दलजीत सिंह,हरबंस लाल,गुरदीप सिंह,रमेश कुमार, मनोज कुमार, सोमनाथ, बृज मोहन,कुलदीप सिंड,रमेश भल्ला, पारस नाथ रमेश कक्कड़
वी के शर्मा सुखदेव सिंह, कुमार श्रवण आदि मौजूद थे।








