डालनवाला– देहरादून 1 नवंबर। दिनाँक 31/10/2025 की देर रात्रि वादी शुभम बहुगुणा पुत्र स्व० श्री सुधीर बुहगुणा निवासी – 6 मानसिंह वाला, डी0वी0एस0 कॉलेज रोड़, देहरादून द्वारा कोतवाली डालनवाला पर लिखित तहरीर दी कि दिनाँक 31/10/2025 की देर सायं उनके पड़ोस मे रहने वाला हिमगिरी, अर्पित गोस्वामी तथा उनके परिजनों सहित अन्य लोगो ने डी0ए0वी0 कॉलेज के पास जिम के सामने उनके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्तों व अन्य के विरुद्ध कोतवाली डालनवाला में तत्काल मु०अ०सँ०- 160/25 धारा 115(2)/126(2)/ 351(2)/352 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।







