देहरादून 2 अक्टूबर। दिनांक – 30/09/2026 को वादी अंकित चौहान निवासी एरिया सेल्स मैनेजर सूर्या संसार आँफिस पित्थूवाला देहरादून से खुद के आँफिस सूर्या सोलर के गोदाम से उनके नौकर जतिन चौहान द्वारा तार के बन्डल चोरी किये जाने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर तत्काल कोतवाली पटेल नगर पर मु0अ0सं0 – 693/26 धारा- 306 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनवारण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर पटेल नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक – 01-10-2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त जतिन व चोरी का माल खरीदने वाले 02 अन्य अभियुक्तों को निर्माणाधीन हाईवे के पास चन्द्रबनी पटेलनगर से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी किये गये तार के बन्डल बरामद किये गये।
पूछताछ में अभियुक्त जतिन चौहान द्वारा बताया गया वह वादी के आँफिस में करीब 2 वर्ष से काम करता था तथा ज्यादा पैसा कमाने की लालच में वह पिछले 4-5 महीने से वादी के गोदाम से तार के बन्डल चुराकर कबाड़ियों को औने पौने दाम पर बेचता था, जब उसके मालिक को उसके द्वारा गोदाम से तार के बन्डल चोरी किये जाने की जानकारी हुई, तो उसके मालिक के द्वारा उसके खिलाफ थाने में मुकदमा लिखवाया गया, आज अभियुक्त पूर्व में चुराये गये तारों के बन्डलों को उक्त कबाड़ियों को बेचकर अपने गाँव भागने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस ने उसे व चोरी का माल खरीदने वाले दोनों कबाड़ियों को पकड लिया।
अभियुक्तों का विवरण 1- जतिन चौहान पुत्र जितेन्द्र चौहान निवासी पित्थूवाला खुर्द, वैष्णवी लोक काँलोनी, पटेलनगर, देहरादून मूल पता कालूवाला पहरीपुर, जहाँपुर सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र -27 वर्ष।
2- संजीत पुत्र नन्दलाल सैनी निवासी टीसीडी, थाना बसवारा, जिला दरभंगा, बिहार हाल पता राजपुर रोड, कण्डोली, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष
3- तालिब पुत्र दिलशाद निवासी मेहुँवाला माफी, पटेलनगर, देहरादून मूल पता कीनौडी, थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर, उ0प्र0, उम्र 20 वर्ष है।
पुलिस टीम में 1- उ०नि० विक्रम सिंह नेगी
2- का० सोमपाल
3- कां० विनोद कुमार मौजूद थे ।








