पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा।

देहरादून 27 जुलाई। दिनाँक 25-07-2026 को वादी श्री अशोक कुमार पुत्र स्व0 श्री नानक चन्द निवासी नयागाँव, सेवलाखुर्द, पटेलनगर द्वारा थाना पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी स्कूटी संख्या: यू0के0-07- डीए-5956 को चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 462/2026 धारा-303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से दिनांक- 26/07/2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर स्कूटी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त (सत्यम पुत्र रामलखन निवासी गली नम्बर 05 लास्ट ब्रह्मपुरी म०न० -830 मकरानीमो वाली गली, पटेलनगर, देहरादून उम्र 24 वर्ष अपराधिक इतिहास 1- मु0अ0सं0-419/2023 धारा 25/4 आर्म्स अधिनियम, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून
2-मु0अ0सं0-396/2025 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून
3-मु0अ0सं0-402/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून) पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से उक्त घटना में चोरी की गई स्कूटी बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदि है तथा अपने नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त स्कूटी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी की गई स्कूटी को सस्ते दामों में किसी को बेचने की फिराक में था पर इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी चोरी व आर्म्स एक्ट के अभियोगों में जेल जाना प्रकाश में आया है।

पुलिस टीम में 1- उ0नि0 प्रवीँण सिंह पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार
2- अ0उ0नि0 मोहन सिंह
3- का0 सुन्धाशु
4- का0 विनोद कुमार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here