पटेल नगर-देहरादून 30 अक्टूबर । वादी श्री मनोज बहुगुणा पुत्र बृहस्पति प्रसाद निवासी बंजारा वाला पटेल नगर देहरादून तथा सुनीता सेमवाल पत्नी एम०पी० सेमवाल निवासी बंजारा वाला के द्वारा एक तहरीर अज्ञात चोरों द्वारा घर के अंदर से गैस सिलेंडर चोरी कर लेने के संबंध में दी गयी। प्राप्त तहरीरो के आधार पर थाना पटेल नगर पर धारा 305(a) BNS के तहत अलग अलग अभियोग पंजीकृत किये गए।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना पटेल नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आस पास लगे CCTV कैमरो का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक- 29/10/2026 को पटेल नगर क्षेत्र से घटना में शामिल 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा बंजारा वाला क्षेत्र में 02 घरों से गैस सिलेंडर चोरी करना स्वीकार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके कब्जे से घटना में चोरी किये गए 03 गैस सिलेंडर व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई।
पूछताछ में अभियुक्त (मोनू रावत पुत्र जय प्रकाश निवासी – वाणी विहार काँलोनी पानी की टंकी के पास रायपुर रोड,थाना रायपुर, देहरादून, मूल पता चाकी सैण, पौडी गढवाल, उम्र 25 वर्ष) द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी हैं तथा अपने नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, घटना में चुराए गये सिलेंडरों को अभियुक्त बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस टीम में अ०उ०नि० मोहन सिंह
2- कां० विपिन कुमार
3- कां० प्रदीप मौजूद थे।






