प्रेमनगर–देहरादून 29 जुलाई। कोतवाली प्रेम नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक – 28/07/26 को एक नशा तस्कर अमन कुमार को 6.00 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त (अमन कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी केहरी गांव थाना प्रेम नगर उम्र 28 वर्ष) द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से प्रेम नगर का रहने वाला है तथा पैसों की जरूरत के चलते उक्त स्मैक को एक युवक से खरीद कर लाया था, जिसका नाम पता वह नही जानता है। बरामद स्मैक को वह देहरादून में पढ़ने वाले छात्रो को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों पर बेचने के लिए आया था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।
पुलिस टीम में 1- उ०नि० अमित शर्मा, चौकी प्रभारी झाझरा
2- कां० निर्भय नारायण
3- कां० वीरेंद्र यादव मौजूद थे।









