एसएसपी दून की सटीक रणनीति से ऑनलाइन धोखाधड़ी में लिप्त गिरोह का दून पुलिस ने किया भाड़ा फोड।

रानीपोखरी–देहरादून 2 फरवरी। दिनांक: 31-01-2026 को वादी श्री प्रशान्त रावत पुत्र कुन्दन सिंह रावत निवासी भोगपुर रानीपोखरी देहरादून द्वारा वादी की सास के नाम के फिलिंग स्टेशन शहीद सुबाव पैट्रोल पम्प रानीपोखरी के खाते के स्कैनर से अज्ञात अभियुक्त द्वारा आनलाइन ठगी करते हुए अवैध लेन देन करने व 4,50,000/- रुपये (चार लाख पचास हजार रुपये) की धनराशी फ्रिज करवाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना रानीपोखरी में मु0अ0सं०-13/2026 धारा 318(2)/61(2)/3(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर थाना रानीपोखरी पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से आनलाइन ठगी में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 01-02-26 को ठगी में शामिल 01 अभियुक्त युवराज सिंह भाटी पुत्र लक्ष्मण सिंह भाटी निवासी ग्राम घोडो की पोल, खजवाणा रोड, संखवाश थाना-भंवडा, जिला नागौर, राजस्थान को पैट्रोल पम्प के पास जाखन नदी को जाने वाली सडक नागाघेर रानीपोखरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का पूर्व में भी धोखाधडी के अभियोग में राजस्थान से जेल जाना प्रकाश में आया है।
पूछताछ में अभियुक्त (1-युवराज सिंह भाटी पुत्र श्री लक्ष्मण सिंह भाटी निवासी ग्राम: घोडो की पोल,खजवाणा रोड,संखवाश थाना- भंवडा जिला नागौर,राजस्थान हाल निवासी: स्पाल्टन लाइब्रेरी के पास पंसा मार्केट,विष्णु नगर,डिगाडी थाना बनाड जिला जोधपुर राजस्थान उम्र: 23 वर्ष,आपराधिक इतिहास 1- मु0अ0सं0- 198/2024 धारा 318(4)/319(2)/61(2) बीएनएस थाना बोरन्धा, जनपद जोधपुर ग्रामीण, राजस्थान।
2- मु0अ0सं0- 13/26 धारा 318(4)/ 61(2) बीएनएस थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून।) द्वारा बताया गया कि 03 वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात राजस्थान निवासी 02 युवको से हुई थी, जिनके साथ उसने ऑन लाइन धोखाधडी का काम सीखा तथा कमीशन बेस पर वो उनके साथ काम करने लगा। इसके उपरान्त उसकी पहचान ऋषिकेश निवासी: प्रमोद उर्फ पम्मी से हुई, जिसे अभियुक्त द्वारा कमीशन का लालच देते हुए अपने साथ मिला लिया।

प्रमोद द्वारा अभियुक्त को रानीपोखरी पेट्रोल पम्प का स्कैनर दिया, जिसका उपयोग अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ आनलाइन ठगी में किया गया। ऑनलाइन ठगी के माध्यम से स्कैनर में आने वाले पैसों को अभियुक्त प्रमोद उर्फ पम्मी रानीपोखऱी पेट्रोल पम्प पर काम करने वाले कर्मचारियो की मदद लेकर निकलवाया करता था। इस प्रकार अभियुक्तों द्वारा उक्त स्कैनर का इस्तेमाल कर लगभग 04 से 05 लाख ₹ की ऑनलाइन धोखाधडी की गई। घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त निशान्त उर्फ दिलखुश, श्रवण विश्नोई तथा प्रमोद उर्फ पम्मी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
पुलिस टीम में 1- उ०नि० विकेन्द्र चौधरी, थानाध्यक्ष रानीपोखरी
2- उ0नि0 विक्रम सिंह नेगी
3- हे0का0 धीरेन्द्र यादव
4- का0 रवि कुमार शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here