कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के द्वारा उनके पति श्री गिरधारी लाल साहू में दर्ज मुकदमों पर एसआईटी की जांच गठित।

देहरादून 20 अक्टूबर। श्रीमती रेखा आर्या, मा० कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा कोतवाली कैन्ट पर पंजीकृत कराये गये मु0अ0सं0- 158/2026 धारा 323/504/506/495/ 498 (A)/420/467/468/ 471/120(B) भादवि व 3(1)(r) /3 (1)(s)/3(2) ST/SC ACT बनाम गिरधारी लाल साहू में प्रकरण की जांच SIT टीम द्वारा की जा रही है।

प्रकरण में आज SIT टीम द्वारा श्रीमती रेखा आर्य, मा० कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार के बयान दर्ज किये गए तथा उनसे प्रकरण से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग को विधिवत प्राप्त किया गया है, जिसे परीक्षण व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here