उत्तराखण्ड एसटीएफ व सितारगंज पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही –हत्या के प्रयास और लूट की घटना कर फरार 25000/-रूपये के ईनामी बदमाश को मथुरा से किया गिरफ्तार।

सितारगंज 24 अप्रैल। एसटीएफ. के तकनीकी इनपुट व सटीक सूचना से हुआ गिरफ्तार। मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड के देवभूमि उत्तराखण्ड को अपराध मुक्त बनाये रखने के मिशन के अन्तर्गत पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में चलाये जा रहे आप्रेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. अजय सिंह द्वारा सभी एसटीएफ टीमो को संगठित गैंग/गैगस्टर, पेशेवर अपराधियों/असमाजिक तत्वो आदि के सम्बन्ध में इनपुट विकसित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। इस क्रम में एसटीएफ की कुमांऊ टीम द्वारा कोतवाली सितारगंज की टीम के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन मथुरा से कोतवाली सितारगंज मे पंजीकृत हत्या के प्रयास एवं लूट का शातिर 25 हजार का इनामी बदमाश चेतन सिंह बिष्ट पुत्र नर सिंह बिष्ट निवासी चांदनी चौक घुडदौड़ा, कालीनगर, हल्द्वानी जनपद नैनीताल को देर रात्रि गिरफ्तार किया गया।
बदमाश चेतन सिंह बिष्ट द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर माह फरवरी-2025 में कोतवाली सितारगंज क्षेत्र मे एक परचून की दुकान के गल्ले से पैसे एवं 03 फोन की लूट की गयी थी, दुकानदार के विरोध करने पर उसके सर पर कुल्हाड़ी से वार कर मरणासन अवस्था मे घायल कर फरार हो गया था । उक्त घटना से सम्बन्धित 02 अभियक्तों को पूर्व मे गिरफ्तार किया जा चुका था, अभियुक्त चेतन बिष्ट तब से लगातर फरार चल रहा था तथा उत्तराखंड एवं उत्तरप्रदेश मे अलग अलग जगह मे छुप कर अन्य घटनाओ को अंजाम दे रहा था। अभियुक्त (चेतन सिंह बिष्ट पुत्र नर सिंह बिष्ट निवासी चांदनी चौक घुडदौड़ा, कालीनगर, थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र 34 बर्ष) के विरुद्ध जनपद नैनीताल मे भी पूर्व से चोरी और लूट के अभियोग पंजीकृत है।
टीमः उत्तराखण्ड STF की तरफ से1. निरीक्षक विकास चौधरी
2. उ0 नि0 विपिन चंद्र जोशी
3. उ0नि0 कृष्ण गोपालमठपाल
4. हे0 का0 महेन्द्र गिरी
5. हे0 का0 किशोर कुमार
6. कान्स. जीतेन्द्र कुमार
7. किशन चंद्र शर्मा (टेक्निकल हैंड) एवं कोतवाली सितारगंज से टीम में 1.व0उ0 नि0 राजेंद्र मुनियाल
2. का0 विनोद जोशी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here