आयुक्त गन्ना विकास एवं उद्योग,काशीपुर कार्यालय स्थित प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीतथा श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

काशीपुर 2 अक्टूबर । आयुक्त गन्ना विकास एवं उद्योग,काशीपुर कार्यालय स्थित प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीतथा श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कार्यालय में आयुक्त महोदय ने उनकी जीवनी एवं उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया। उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। आयुक्त महोदय ने बताया कि इन महापुरुषों के जीवन से हमें प्रेरणा लेना चाहिए तथा उनके दिए गए योगदान को याद करना चाहिए। इस अवसर पर प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री निलेश कुमार तथा अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here