आपस में मारपीट कर शान्ति भंग करने वाले 03 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सेलाकुई–देहरादून 13 जुलाई। दिनांक 12/07/2026 को थाना सेलाकुई में ग्राम जूलो भगवानपुर, सेलाकुई मे दो पक्ष के मध्य लडाई झगडे होने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर 02 पक्ष पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद के चलते आपस मे झगड़ रहे थे, जिन्हें पुलिस द्वारा मौके पर काफी समझाने का काफी प्रयास किया गया, परन्तु दोनो पक्ष अत्यधिक उग्र होकर एक दूसरे के साथ झगड़ने लगे। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनो पक्षों से 03 व्यक्तियों (1- ऋषिराज पुत्र स्व0 मोहनलाल निवासी जूलो भगवानपुर, सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र-59 वर्ष।
2-आनंद किशोर पुत्र स्व0 बुद्धराम निवासी जूलो भगवानपुर सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र-54 वर्ष ।
3-लीला पुत्र स्व0 बुद्धराम निवासी जूलो भगवानपुर सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र-49 वर्ष।) को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here