आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून 13 जुलाई। यू दिनांक 12-13/07/2026 की रात्रि में चैकिंग के दौरान विकासनगर पुलिस द्वारा चोरी की फिराक में घूम रहे फरमान उर्फ काला को 01 अवैध खुखरी के साथ प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र के पास कुन्जा ग्रान्ट विकासनगर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में अन्तर्गत धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह रात्रि में चोरी करने की फिराक में था तथा इस दौरान उसने लोगों को डराने के लिए अपने साथ खुंखरी रखी थी। अभियुक्त (फरमान उर्फ काला पुत्र श्री फारुक, निवासी कुंजा ग्रान्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष,,आपराधिक इतिहास ,,01- मु0अ0सं0- 116/2013 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
02- मु0अ0सं0- 198/2013 धारा 398/401 भादवि
03- मु0अ0सं0- 114/2015 धारा -3(1) गुंण्डा अधि0
04- मु0अ0सं0- 653/2015 धारा -394/411 भादवि
05- मु0अ0सं0 – 130/2014 धारा -457/380/411 भादवि
06- मु0अ0सं0 – 257/2015 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
07- मु0अ0सं0- 264/2015 धारा -2/3 गैंगस्टर एक्ट
08- मु0अ0सं0 – 245/2018 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट
09- मु0अ0सं0 – 238/2019 धारा -8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट
10- मु0अ0सं0 – 101/2021 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
11- मु0अ0सं0 – 72/2021 धारा 380/411 भादवि
12- मु0अ0सं0 – 346/2025 धारा -8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट) थाना विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध आपराधिक घटनाओ के लगभग 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

पुलिस टीम 01- का0 रजनीश कुमार
02-हो0गा0 मनोज मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here