देहरादून 1 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं।
इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।
रायवाला,,,
दिनाँक 31/08/2026 को रायवाला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सत्यनाराण मन्दिर के पास स्थित कच्चे रास्ते से 01 अभियुक्त (निखिल पुत्र मनीष निवासी कृष्णा नगर कालोनी आई0डी0पी0एल0 ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष) को 50 टेट्रा पैक अवैध देशी माल्टा मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर मु0अ0स0 141/2026 धारा 60(1) आब0 अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
विकासनगर से,,
दिनांक-31/8/2026 को चैकिंग के दौरान विकासनगर पुलिस द्वारा भोजावाला तप्पड के पास विकासनगर से अभियुक्त (नरेश पुत्र स्व0 श्री क्रेशन मिस्त्री निवासी नूर बस्ती बुलाकीवाला विकासनगर जिला देहारदून उम्र -26 वर्ष
) को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली विकास नगर पर आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।









