अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

विकासनगर-देहरादून 3 नवंबर। दिनांक- 02/11/2026 को विकासनगर पुलिस को चैकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बुलाकीवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलवा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके से एक अभियुक्त आजाद पुत्र यूसूफ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलवाता है तथा जीतने वाले व्यक्ति को मिलने वाली धनराशि में से अपना कमिशन काटकर शेष धनराशि उक्त व्यक्ति को दे देता है। मौके से अभियुक्त के पास से 01 पाकेट डायरी तथा 790 रू0 नगद बरामद हुए। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0: 345/2026 धारा: 13 जुआ अधि0 का अभियोग पंजीकृत है।

पुलिस टीम में का0 मनोज भारती
2- का0 लोकेन्द्र सिंह मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here