डोईवाला‐ देहरादून 1 अक्टूबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में असामाजिक तत्वो/अपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा दिनांक- 01/10/2026 की मध्य रात्रि मे कोतवाली डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत चैंकिग के दौरान जौलीग्रान्ट क्षेत्र में शहीद द्वार के पास से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोेककर चैक किया गया तो उसके द्वारा अपना नाम राहुल उर्फ लक्की बताया गया, जिसकी जामा तलाशी लेने पर उसके पास से 01 चाकू बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर वह को संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0-293/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त (राहुल उर्फ लक्की पुत्र मन्जीत सिंह निवासी पंचवटी कॉलोनी कुडकावाला रोड, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र-21 वर्ष आपराधिक इतिहास,,,1- मु0अ0सं0-219/2023 धारा-380/457 भादवि
2- मु0अ0सं0-178/2022 धारा-380/411 भादवि
3- मु0अ0सं0- 21/2024 धारा 379/411 भादवि
4- मु0अ0स0-242/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
5- मु0अ0सं0-51/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
6- मु0अ0सं0-162/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
7- चालानी रिपोर्ट सं0- 03/2025 धारा 129 बीएनएस
8- मु0अ0स0-293/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट ) द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा पूर्व में भी चोरी व अन्य अभियोगों में जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर पूर्व मे चोरी व अन्य अपराधो के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था ।
पुलिस टीम में 1‐का0 अखिलेश कुमार
02- का0 अजेन्द्र बुटोला मौजूद थे।








