नई दिल्ली 18 नवंबर । तरुण मोहन-(चीफ एडिटर) रविवार 15 नवंबर को भारत के प्रतिष्ठित संस्थान जनरल मोहयाल सभा की वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक से पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत जनरल मोहयाल सभा (जीएमएस) के अध्यक्ष श्री विनोद दत्त जी के द्वारा समिति के प्रतीक चिन्ह रूपी ध्वज के आरोहण के उपरांत दीप प्राजूलन के साथ ही राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान वादन कर किया गया ; सभा के संचालन से पूर्व पिछले वित्तीय वर्ष में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मोन रखा गया इसके तुरंत बाद इस आम सभा में वर्ष 2025 26 साथ ही साथ 2024 25 के खर्चों का भी वर्णन किया गया इस सभा में सैकड़ो लोग पहुंचे थे , जिन्होंने उपरोक्त आम सभा में पहुंचकर पदाधिकारी एवं कार्यक्रम के आयोजकों के द्वारा पूर्व वर्ष में किए गए कार्यों एवं आय व्यय का ब्यौरा सुना, साथ ही साथ भविष्य में सभा से संबंधित जो कार्य किए जाने हैं उसकी रूपरेखा के विषय में भी जानकारी प्राप्त की; साथ ही देश भर में संचालित स्थानीय सभाओं के द्वारा बेहतर कार्य हेतु उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम के समापन से पूर्व अंत में सभा के पदाधिकारी के द्वारा राउंड टेबल बैठक कर सभा को पूर्ण विराम दिया गया। संपूर्ण कार्य का संपूर्ण सफल समाजसेवी,वरिष्ठ पदाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रित मोहन निवासी पानीपत के द्वारा किया गया।








