देहरादून 17 नवंबर। दिनांक 16/11/2026 को थाना प्रेमनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चौकी झाझरा चौकी गेट के पास से 01 अभियुक्त अर्जुन पुत्र प्रेमचन्द निवासी – ग्राम जोवाला थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल किरायेदार मोनू का मकान भुडपुर थाना पटेलनगर, जिला देहरादून को स्कूटी एक्टिवा संख्या: यू0के0-07-एचएम-2998 पर 10 पेट्टी (450 ) टेट्रा माल्टा मसालेदार देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना प्रेमनगर पर अन्तर्गत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम में 1- उ०नि० प्रद्युम्न सिंह नेगी, चौकी प्रभारी झाझरा
2- कां0 श्रीकांत मलिक
3- कां0 संदीप कुमार
4- कां0 बृजमोहन रावत मौजूद थे।









