चैकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर चढ़ा चोरी हुए दो पहिया वाहनों सहित दून पुलिस के हत्थे।

देहरादून 5 नवंबर। दिनांक 02/11/2026 को वादी मोहम्मद खुर्रम पुत्र मेहरबान निवासी वन बिहार मेंहूवाला, पटेल नगर द्वारा अपने दुपहिया वाहन के चोरी होने के संबंध में दी गईं तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0 – 833/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों से दिनांक – 04-11-2026 को कोतवाली क्षेत्रांतर्गत महाराणा प्रताप पार्क में चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा घटना में शामिल 02 अभियुक्तों नासिर उर्फ माठू तथा सादिक उर्फ सोनू को घटना में चोरी किए गए वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों (1- नासिर उर्फ माठू पुत्र बाबू अहमद निवासी आजाद कॉलोनी पटेल नगर उम्र 32 वर्ष
2-सादिक उर्फ सोनू पुत्र शहीद निवासी ग्राम माधोपुर थाना गंग नहर जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष) द्वारा बताया गया कि वह दोनों नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त गणों के कब्जे से उक्त अभियोग से संबंधित वाहन के अलावा प्रेम नगर क्षेत्र से चोरी किया एक अन्य वाहन भी बरामद किया गया है। अभियुक्त चोरी के वाहन को बेचने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस टीम में 1- उ०नि बलबीर सिंह
2- कां० अमित
3- कां० वीरेंद्र ग्वाल मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here