अवैध शराब तस्करी में दो को पुलिस ने दबोचा।

देहरादून 3 अक्टूबर। पटेल नगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 02/10/2026 की सायं रूटीन चेकिंग के दौरान बाजार क्षेत्र से 01 अभियुक्त सहदेव कुमार को अपने प्रतिष्ठान में अवैध रूप से शराब पिलाने तथा मौके से अलग अलग ब्रांड की 37 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद होने तथा आईएसबीटी क्षेत्र से 01 अन्य अभियुक्त को 58 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तो के विरुद्ध थाना पटेल नगर पर आबकारी अधिनियम के तहत अलग- अलग अभियोग पंजीकृत किये गए।
पुलिस टीम में 1- अ०उ०नि० विजय प्रताप सिंह
2- कां० प्रदीप
3- कां० विवेक राठी
4- कां० पंकज रावत मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here