सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट।

देहरादून 1 अक्टूबर। सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे. कुमार, डीन स्टुडेन्ट वेलफेयर प्रो. मनीष अरोड़ा एवं उपकुलसचिव विपिन कुमार जैन ने आज स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल से शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति ने विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं Allied & Healthcare से संबंधित कार्यों की जानकारी मंत्री जी को दी। उन्होंने विश्वविद्यालय में संचालित संबंधित पाठ्यक्रमों, वर्तमान गतिविधियों तथा भविष्य में प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में भी विस्तार से अवगत कराया।

मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्वविद्यालय द्वारा स्वास्थ्य एवं संबद्ध स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने विश्वविद्यालय की आगामी योजनाओं के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर समन्वय एवं सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here