देहरादून 29 सितंबर । दिनांक 29/09/2026 की रात्रि पटेल नगर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा लगा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये एक व्यक्ति को सट्टा कापी, पैन व नगदी 3220/- रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त (दानिश पुत्र लियाकत अली निवासी निरंजनपुर सब्जी मंडी, थाना पटेल नगर, उम्र- 30 वर्ष) द्वारा बताया गया कि वह मंडी के पास सब्जी की ठैली लगता है तथा जल्द पैसा कमाने के लालच में लोगों को सट्टा खिलाने लगा था। वह लोगों से सट्टा लगवाता तथा जीतने वाले की धनराशी में से अपना कमीशन काटकर बाकी पैसा उसे दे देता था। अभियुक्त के विरूद्ध 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया gya।
पुलिस टीम में 1- का0 हरमिंदर
2- का0 चमन मौजूद थे ।








