शराब पीकर हुड़दंग कर मारपीट करने वाले एक को पुलिस ने दबोचा।

देहरादून 13 सितंबर । दिनांक 13/09/2026 को थाना नेहरू कॉलोनी पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सुमननगर धर्मपुर में एक व्यक्ति शराब के नशे में अपने घर पर हंगामा एवं हुड़दंग कर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, मौके पर एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में हो-हल्ला व हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माना तथा और अधिक उत्तेजित होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा।
मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here