सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले 07 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

प्रेम नगर–देहरादून 7 सितंबर। दिनांक- 06/09/2026 को कोतवाली प्रेमनगर पर सूचना प्राप्त हुई कि बिधौली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है, जिस पर दोनों पक्ष एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचा रहे हैं।

सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर दोनों पक्ष उग्र होकर एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे , जिससे रास्ते से आने जाने वाले लोगों के चोटिल होने की संभावना बन रही थी। मौके पर पुलिस बल द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों ही पक्ष और अधिक उग्र होकर एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के 07 लोगों को धारा – 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार सभी युवक (1- आर्यन पाटनी पुत्र नवीन कुमार पाटनी निवासी कण्डोली प्रेमनगर, देहरादून, उम्र-21 वर्ष
2- अभय कोहली पुत्र प्रवीन कुमार निवासी उपरोक्त, उम्र-21 वर्ष
3- नैथन पुत्र हनरी बरेटो निवासी उपरोक्त, उम्र -21 वर्ष
4- कृष उपाध्याय पुत्र दीपक कुमार निवासी उपरोक्त, उम्र -20 वर्ष
5- युग नागर पुत्र अजय नागर निवासी उपरोक्त, उम्र-21 वर्ष
6- अर्पित तोमर पुत्र राजीव कुमार निवासी उपरोक्त, उम्र-19 वर्ष
7- कवि अत्री पुत्र अमरीश कुमार निवासी कण्डोली, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र-20 वर्ष) प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र है, जिनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उनके निष्कासन हेतु पुलिस द्वारा संबंधित शिक्षण संस्थान को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

पुलिस टीम में 1- उ०नि० जैनेंद्र सिंह राणा, चौकी प्रभारी बिदौली
2- कां० जसबीर कंडारी
3- कां० श्रीकांत मलिक
4- कां० जगजोत मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here