काशीपुर 7 सितंबर। विकास परिषद काशीपुर उधम सिंह नगर के एस.सी.डी.आई. काशीपुर बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा परिक्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न ग्रामों में जल प्लावित क्षेत्रों का एवं विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। एस.सी.डी.आई. काशीपुर बी.के.चौधरी द्वारा बताया गया है कि लगातार वर्षा होने के कारण कुछ क्षेत्रों में पानी भरा हुआ है, जिस कारण अधिक समय तक जल भराव से फसल को नुकसान हो सकता है । ऐसे क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए किसानों से शीघ्र जल निकासी प्रबन्धन के सुझाव दिए गए हैं । अधिकांश है क्षेत्र से जल निकासी हो चुकी है । इसके उपरांत विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। परीक्षेत्र में स्थापित नवीनतम प्रजातियों की पौधशालाओं का निरीक्षण किया गया, योजनाओं से लाभान्वित किसानों से योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया गया । जिसमे किसानों द्वारा योजनाओं से संतुष्टि व्यक्त करने पर प्रसन्नता जाहिर की गई । किसानों से मिलकर विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । किसानों से शरदकालीन गन्ना बुवाई बढ़ाने एवं गन्ना आपूर्ति में बढ़ोतरी हेतु सुझाव लिए गए । किसने की शीघ्र ही मृदा परीक्षण कराया जाने पर विस्तृत चर्चा की गई । सर्किल प्रभारी राजेश कुमार द्वारा किसानों को अनुदान पर जैविक खाद उर्वरक एवं कीटनाशकों पर अनुदान के बारे में जागरूकता दी गई। निरीक्षण के ब्लाक प्रभारी/ गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य, राजेश कुमार राजपूत, मो.शाकिर, भुवन चंद्र भट्ट आदि उपस्थित रहे।








