देहरादून 16 अगस्त। वादी राजेश शर्मा पुत्र श्री लक्ष्मण दास निवासी दून वैली मेल, दिग्विजय सिनेमा, कोतवाली नगर, जनपद देहरादून ने अज्ञात चोर द्वारा दून वैली मेल के ऑफिस से बिजली के तार, पानी की टंकी के पाइप, गेट का कुंडा चोरी करने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 – 296/2026 धारा 305(A) BNS पंजीकृत किया गया था।
घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर कोतवाली पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान दिनाँक- 15/08/2026 को राजपुर रोड के पास से घटना में शामिल अभियुक्त को घटना में चोरी किये गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त (विजय कुमार पुत्र किशोरी साहनी निवासी नियर मालसी डिअर पार्क, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 26 वर्ष।
आपराधिक इतिहास,,,1- मु0अ0सं0- 467/17 धारा 457/380/411 आईपीसी कोतवाली नगर, देहरादून
2- मु0अ0सं0- 12/20 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली नगर देहरादून
3- मु0अ0सं0- 464/21 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली नगर देहरादून
4- मु0अ0सं0- 07/22 धारा 3 रेलवे एक्ट थाना RPF देहरादून
5- मु0अ0सं0- 241/23 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली नगर देहरादून
6- मु0अ0सं0- 93/26 धारा 305अ/ 317(2) BNS कोतवाली नगर देहरादून
7- मु0अ0सं0- 296/26 धारा 305अ, 317(2) BNS कोतवाली नगर देहरादून) द्वारा बताया कि वह नशे का आदि हैं तथा अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस टीम में 1- अ0उ0नि0 महेंद्र पाल भंडारी
2- का० चन्दन प्रसाद
3- का० महेंद्र कुमार मौजूद थे।









