देहरादून 16 अगस्त। पुलिस द्वारा दिनाँक 15/08/2026 को लख्खीबाग क्षेत्र में चैकिग के दौरान एक अभियुक्त (पंकज आहूजा पुत्र सुभाष चंद निवासी चन्दन नगर, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 48 साल) को चन्दन नगर के पास से पेटियों व कट्टों में रखी अलग अलग ब्रांड की 08 पेटी ( 336 पव्वे व 24 हॉफ) अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम में 1- अ०उ०नि० राजेश शाह
2- का० प्रमोद
3- का० हारून
4- का० संजीव
5- म०का० कंचन मौजूद थे।









