सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले 03 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

डोईवाला–देहरादून 14 अगस्त। दिनांक 13/08/2026 को कोतवाली डोईवाला पर कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि हर्रावाला पैट्रोल पम्प के पास, बिकानेर स्वीट शॉप के सामने कुछ लो आपस मे झगडा कर रहे है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो पाया कि दो पक्षो के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद होने के कारण दोनो पक्ष सार्वजनिक मार्ग पर हुडदंग कर आपस मे लडाई-झगडा कर रहे थे, जिन्हें मौके पर समझाने का प्रयास किया गया तो दोनो पक्ष नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर हंगामा करने लगे। मौके पर शांति व्यवस्था भांग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनो पक्षो के 03 व्यक्तियों ( (1)- अरविन्द सिंह रावत पुत्र रमेश सिंह रावत निवासी रुदप्रयाग, उम्र- 34 वर्ष
(2)- उदित चन्द पुत्र दिनेश चन्द निवासी कुंआवाला, डोईवाला, उम्र- 27 वर्ष
(3)- राम सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी रुदप्रयाग, उम्र- 26 वर्ष) को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में 01- उ0नि0 कमलेश गौड
02- हे0का0 जसपाल सिंह
03- का0 सुपरदास मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here