14 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक जागरण के संपादक श्री मनोज झा की माताजी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी श्री मनोज झा की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।







