सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो 30 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में।

देहरादून 2 अगस्त। देहरादून जिले में आए दिन नशे खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है,,इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनाँक 01/08/2026 की रात्रि में कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग जगहों पर सार्वजनिक स्थानों, सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों की तलाश हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 30 व्यक्तियो को पुलिस द्वारा थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए चालान किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here