देहरादून 9 जुलाई। आज एक अभियुक्त विकास पुत्र दीपक निवासी पथरिया पीर नीलकंठ विहार देहरादून जो कि पिछले 15 वर्ष से दून अस्पताल/हालिया दून मेडिकल कॉलेज में हाउसकीपिंग/सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है के द्वारा आज दून मेडिकल कॉलेज के ओपीडी ब्लॉक में भीड़ का फायदा उठाते हुए दवाई लेने के लिए लाइन में लगे हुए मरीजों / तीमारदारों के बीच मैं घुसकर एक युवती के साथ अश्लील हरकत करते हुए दबोचा गया। उक्त घटना पर वहां पर मौजूद लोगों ने उसे सुरक्षा कर्मियों के हवाले किया जहां पीड़ित युवती ने उसे अच्छा खासा पीटा। इस घटना पर सर्वप्रथम द फोकस आई को दिए गए अपने वक्तव्य में कॉलेज के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉक्टर बिष्ट एवं डिप्टी मेडिकल् सुप्रिटेंडेंट डॉक्टर श्री मित्तल ने हमसे विशेष बातचीत में कहा कि उक्त प्रकरण में दोषी विकास को कदापि बख्शा नहीं जाएगा दोषी अभियुक्त को मेडिकल कराने के बाद पुलिस के हवाले किया जाएगा साथ ही साथ कॉलेज प्रशासन के द्वारा अभियुक्त विकास के खिलाफ सख्त विभागीय कार्यवाही भी की जा रही है।








