दून मेडिकल कॉलेज के पास से हुई वाहन चोरी की घटना का अनावरण करते हुए दून पुलिस ने दो अभियुक्तों को कर चार दोपहिया वाहनों के साथ किया गिरफ्तार।

देहरादून 9 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र के लगातार हुई वाहन चोरी की घटनाओं की गम्भीरता के दृष्टिगत पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनल भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 08-07-26 को पुलिस टीम द्वारा सीएनआई चर्च के पास से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों घटना में चोरी किये गये एक दुपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम को अभियुक्तों के कब्जे से अलग अलग घटनाओ में चोरी किये गये 03 अन्य दुपहिया वाहन बरामद हुए।

पूछताछ में क्रमशः गिरफ्तार अभियुक्तों ( 1- रोहित गुप्ता पुत्र त्रिवेणी गुप्ता निवासी ईश्वर विहार नालापानी रायपुर रोड थाना रायपुर देहरादून उम्र 28 वर्ष

2- तुषार कुमार पुत्र सुदेश कुमार निवासी भगत सिंह कॉलोनी थाना रायपुर देहरादून उम्र 22 वर्ष।

👉बरामदगी,,,,

1- हौंडा एक्टिवा स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीजी-6007
2- हौंडा एक्टिवा स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीएच-3469
3- हौंडा मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-बीएक्स-2356
4- स्प्लेंडर मोटर साइकिल: यू0के0-17-सी-6157

अपराधिक इतिहास अभियुक्त रोहित गुप्ता,,,

1- मु0अ0सं0: 171/15 धारा 379 आईपीसी थाना रायपुर
2- मु0अ0सं0: 242/26 धारा 303(2), 317(2),3(5) बीएनएस थाना कोतवाली नगर
3- मु0अ0सं0: 245/26 धारा 3/5,303(2),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर,
4- मु0अ0सं0: 247/26 धारा 3/5,303(2),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर,

अपराधिक इतिहास अभियुक्त तुषार कुमार,,,

1- मु0अ0सं0: 242/26 धारा 303(2), 317(2),3(5) बीएनएस थाना कोतवाली नगर
2- मु0अ0सं0: 245/26 धारा 3/5,303(2),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर,
3- मु0अ0सं0: 247/26 धारा 3/5,303(2),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर,)द्वारा अपना नाम 01: रोहित गुप्ता तथा 02: तुषार कुमार बताया गया। अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि अपने मंहगे शौकों व अन्य आवश्यकताओ की पूर्ति करने केे लिये उनके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चोरी किये गये वाहनों को कहीं बेचने की फिराक में थे, किन्तु दून पुलिस की सख्ती के चलते वे अपने इस मंसूबे में सफल नही हो पाये। गिरफ्तार अभियुक्त रोहित गुप्ता का पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है।

पुलिस टीम में 1- निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट, प्रभारी कोतवाली नगर
2- व0उ0नि0 विकास रावत, कोतवाली नगर
3- अ0उ0नि0 राजेश शाह
4- अ0उ0नि0 हरी प्रसाद पुरोहित
5- अ0उ0नि0 सतीश कुमार
6- हे0कां0 मुकेश बंगवाल
7- हे0कां0 हर्षवर्धन
8- हे0कां0 जातिराम
9- कां0 लोकेन्द्र
10- कां0 सोनी कुमार
11- कां0 संतोष
12- कां0 विजय मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here